Royal Enfield को टक्कर देने आई ''ट्रैकर 400'', Triumph ने भारत में की लॉन्च; जानें कीमत
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 12:28 PM (IST)
Automobile Desk: भारतीय क्रूजर बाइक मार्केट में अब नई चुनौती पेश हुई है। रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 और क्लासिक 350 जैसी पॉपुलर बाइक को टक्कर देने के लिए ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने अपनी नई बाइक ‘ट्रैकर 400’ लॉन्च कर दी है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹2,46,225 रखी गई है। यह ट्रायम्फ और बजाज के साथ मिलकर भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली छठी मोटरसाइकिल है।
डिजाइन और फीचर्स:
ट्रैकर 400 का डिज़ाइन ओवल डर्ट ट्रैक रेसिंग से प्रेरित है। इसमें चौड़े फ्लैट हैंडलबार, नए पोज़िशन वाले फुटपेग, चौकोर फ्यूल टैंक, सीट कवर, फ्लाई स्क्रीन, नंबर बोर्ड और डुअल-स्पोक व्हील्स के साथ MRF REVZ FD1 टायर लगे हैं। बाइक तीन रंगों में उपलब्ध है – रेसिंग येलो, फैंटम ब्लैक और एल्युमिनियम सिल्वर ग्लॉस।
इंजन और परफॉर्मेंस:
यह बाइक TR-सीरीज का 350cc इंजन लेकर आई है, जो 40PS की पावर देता है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग:
ट्रैकर 400 में 43 मिमी के अपसाइड-डाउन बिग पिस्टन फोर्क फ्रंट सस्पेंशन और 140 मिमी ट्रैवल के साथ गैस मोनोशॉक आरएसयू रियर सस्पेंशन है। ब्रेकिंग के लिए चार-पिस्टन रेडियल कैलिपर्स हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन:
इसमें स्विच करने योग्य ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS और टॉर्क-असिस्ट क्लच दिया गया है। इंस्ट्रूमेंट पैनल में सिंगल-डायल एनालॉग स्पीडोमीटर और डिजिटल टैकोमीटर शामिल है। सीट की ऊँचाई 805 मिमी है।
ट्रायम्फ की भारत में उपलब्धता:
बजाज ऑटो के प्रोबाइकिंग प्रेसिडेंट माणिक नांगिया ने कहा कि ट्रायम्फ की स्पीड 400, स्क्रैम्बलर 400 एक्स और थ्रक्सटन को युवा राइडर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसी रफ्तार को ध्यान में रखते हुए ट्रैकर 400 ज्यादा विकल्प और स्पोर्टी राइड का अनुभव देती है। 2023 में ट्रायम्फ ने बजाज ऑटो के साथ पार्टनरशिप में भारत में प्रवेश किया था। अब कंपनी के 200 से ज्यादा शहरों में 230 से ज्यादा स्टोर हैं।
