स्कूल में शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली अब 14 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म... पुलिस ने दर्ज किया POCSO मामला
punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 12:18 PM (IST)
नेशनल डेस्क: उत्तराखंड में दिल को झकझोंर कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के पिथौरागढ़ में 14 साल की मासूम ने एक बच्चे को जन्म देकर समाज की कुरीतियों पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है। फिलहाल मामला सामने आने के बाद पुलिस ने फौरन लड़के के खिलाफ POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
जानकारी के लिए बता दें कि पिथौरागढ़ में गत सोमवार को जिला अस्पताल में 14 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। लड़का और लड़की दोनों मूल रूप से मुनस्यारी के रहने वाले बताए जा रहे है। दोनों की मुलाकात स्कूल में हुई थी। पिछले साल ही दोनों ने एक मंदिर में शादी भी कर ली थी जिसके बाद दोनों पुणे में जाकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे। वहीं लड़के ने एक प्राइवेट कंपनी में काम शुरू कर दिया। प्रसव पीड़ा होने पर ससुराल वाले लड़की को हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, आरोपी लड़का अभी पुणे में ही है। लड़की के पिता भी पुणे में गार्ड की नौकरी करते है और वहीं लड़की की मां परिवार छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद पीड़िता मुनस्यारी में अपनी सौतेली मां के साथ रह रही थी।
वहीं अब बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती ने कहा कि हमें सोमवार को इस मामले की जानकारी मिली जिसके बाद बाद हमने जायदा लिया और हम अस्पताल में बच्ची की हालत पर नजर रख रहे हैं।
