UNHRC उच्चायुक्त वोल्कर ने भारत में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने का किया स्वागत
punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2023 - 01:46 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (UNHRC) वोल्कर तुर्क ने भारत में महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने का स्वागत किया है। यह बिल देश की संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करेगा। वोल्कर तुर्क ने कहा कि यह ऐतिहासिक बिल संसद में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को संवैधानिक रूप से सुनिश्चित करेगा और भारत में महिलाओं की भागीदारी के अधिकार और लैंगिक समानता की रक्षा में एक गेम-चेंजिंग कदम होगा।
यह विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित हो गया है। उच्चायुक्त ने सरकार से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए मौजूदा आरक्षण के साथ-साथ नई प्रणाली को जल्द से जल्द लागू करने का आह्वान किया। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त की प्रवक्ता रवीना शामदासानी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ने दुनिया भर के सांसदों से विधायी उपाय अपनाने का आह्वान किया जिसमें लिंग कोटा भी शामिल है - ताकि महिलाओं की आवाज को उनके केंद्र में सुनिश्चित किया जा सके।