यूक्रेन संकटः पिछले 24 घंटों में सात उड़ानों से 1314 भारतीयों की हुई स्वदेश वापसी

punjabkesari.in Monday, Mar 07, 2022 - 06:24 PM (IST)

नई दिल्लीः यूक्रेन के पड़ोसी देशों से सोमवार को सात नागरिक उड़ानों के जरिये कुल 1,314 भारतीयों को स्वदेश लाया गया। नागर विमानन मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “रोमानिया के सुसेवा से कल 400 से ज्यादा भारतीयों को वापस लाने के लिये दो विशेष उड़ानों का संचालन किए जाने की उम्मीद है।”

मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को चार नागरिक उड़ानें दिल्ली पहुंचीं जबकि दो विमान मुंबई में उतरे। उसकी तरफ से बताया गया, “एक और उड़ान के देर शाम (सोमवार को) पहुंचने की उम्मीद है।” रूस के आक्रमण के बाद से यूक्रेन का वायु क्षेत्र 24 फरवरी से ही बंद है। युद्ध ग्रस्त देश में फंसे भारतीयों को रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड जैसे यूक्रेन के पड़ोसी देशों के रास्ते विमान से स्वदेश लाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News