दो महीने बाद तेलंगाना बस कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल

punjabkesari.in Monday, Nov 25, 2019 - 06:56 PM (IST)

हैदराबादः तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की करीब दो महीने पुरानी हड़ताल मंगलवार को खत्म हो गई। कर्मचारी संगठन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

टीएसआरटीसी कर्मचारी संगठनों के संयुक्त कार्य समिति के नेता अश्वत्थामा रेड्डी ने कहा कि हड़ताल खत्म करने का निर्णय निगम का कथित निजीकरण करने की कोशिशों को रोकने के लिए किया गया।

टीएसआरटीसी के करीब 48,000 कर्मचारी पांच अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। वे निगम का राज्य परिवहन विभाग में विलय करने सहित कई मांग कर रहे थे। हालांकि, न तो टीएसआरटीसी प्रबंधन और न ही राज्य सरकार ने कर्मचारियों की किसी भी मांग को स्वीकार किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News