काठमांडू हवाई अड्डे पर ड्रग्ज सहित 2 भारतीय नागरिक गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Mar 09, 2025 - 02:35 PM (IST)

Kathmandu: काठमांडू के एक हवाई अड्डे पर मादक पदार्थ जब्त करने के बाद दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। नेपाल पुलिस ने शनिवार को समाचार बुलेटिन में बताया कि पुलिस ने शुक्रवार शाम को 30 वर्षीय अजीत कुन्नुमपुरथु वर्की और 24 वर्षीय एन डेनसिल के पास से सात किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने बताया कि बैंकॉक से नेपाल पहुंचने के बाद काठमांडू हवाई अड्डे पर उतरे दोनों लोगों को सुरक्षा जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए दोनों को नेपाल पुलिस के मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों भारतीयों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News