कर्नाटक के उडुपी में दो मछुआरों की डूबने से मौत

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 01:41 AM (IST)

उडुपीः कर्नाटक के उडुपी जिले में ब्रह्मवर पुलिस थाना क्षेत्र के बरकुर होसले के पास सीता नदी में दो मछुआरों की कथित तौर पर डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मंगलवार को 35 वर्षीय प्रशांत और 21 वर्षीय श्रीषा मछली पकड़ने के लिए नाव में सवार होकर सीता नदी में गए थे, लेकिन जाल फैलाने के दौरान दोनों फिसल गए और नदी में गिर गए। उन्होंने बताया कि मछुआरे अपनी ही जाल में उलझ गए जिसकी वजह से वे नदी से बाहर नहीं निकल सके। 

पुलिस ने बताया कि नदी के किनारे कपड़े धो रही एक महिला ने स्थानीय गोताखोरों और पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने दोनों मछुआरों के शव बाहर निकाले। ब्रह्मवर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज इसकी जांच प्रारंभ कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News