दो बुजुर्ग महिलाएं 99 वर्षीय असगरी और 98 वर्षीय चंद्री हज के लिए मदीना रवाना हुई

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2024 - 01:38 AM (IST)

नई दिल्लीः भारत से इस वर्ष हज करने वाले हज यात्रियों में सबसे बुजुर्ग महिला हज्जन असगरी (99) और हज्ज़न चंद्री (98) शामिल है जो बुधवार को दिल्ली के आई.जी.आई हवाई अड्डे से मदीना रवाना हुईं।दोनो महिलायें हरियाणा के नूहं जिले की निवासी है। 

देश की सबसे बुजुर्ग महिलाओं को हज यात्रा पर विदा करने और उनके यात्रा दस्तावेज पेश करने के लिए खुद भारत सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में निदेशक और हज कमेटी आफ़ इंडिया के सी.ई.ओ. डॉ. लियाकत अली अफ़ाक़ी (आईआरएस) मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. अफ़ाक़ी ने बुजुर्ग महिला हज यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ शॉल और गुलदस्ता भेंट किया और हज के दौरान पूर्ण स्वास्थ्य और सुरक्षित घर वापसी के लिए दुआ की। 

उन्होंने हज्जन से भारतीयों की सुरक्षा, राष्ट्र के विकास और स्थिरता तथा शांति व्यवस्था के लिए दुआ करने की अपील की। ज्ञात हो कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संरक्षण, देखरेख एवं हज कमेटी ऑफ इंडिया के नेतृत्व में अब तक भारत से 161 उड़ानों के माध्यम से 48 हजार 986 भारतीय हजयात्री सऊदी अरब पहुंच चुके हैं जिनमें उनकी सहायता के लिए 241 खादिम उल हुज्जाज भी मौजूद है, जिनमें 32,313 हजयात्री मदीने में और 16673 मक्के में मौजूद हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News