ओडिशा: गर्मी ने मचाया कोहराम, 72 घंटे में 99 लोगों की हुई मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 12:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर में गर्मी ने कोहराम मचाया हुआ है। इतनी भयंकर गर्मी से लोगों की मौत होने की खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी सामने आई है कि ओडिशा में बीते 72 घंटों में सनस्ट्रोक के कारण कथित तौर पर 99 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि कुल 141 कथित सनस्ट्रोक से मौत के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें  26 मामलों की पुष्टि सनस्ट्रोक (लू) के कारण हुई है। 30 मई को लू से 42 लोगों की मौत की सूचना मिली थी।

PunjabKesari

IMD द्वारा, ओडिशा के सोनपुर में 2 जून को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिन देशभर में लू की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। इससे जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News