लड़की के पिता ने 2 बच्चों को निर्वस्त्र घुमाया, लाेग बनाते रहे वीडियाे

punjabkesari.in Monday, May 22, 2017 - 05:10 PM (IST)

पुणेः पुणे के वारजे-मालवाड़ी क्षेत्र में 2 बच्चों को सड़क पर सरेआम पीटने और नंगा करके घुमाने का मामला सामने अाया है। इस दाैरान वहां खड़े लाेग बीच-बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल में वीडियाे बनाते दिखे। ख़बरों के मुताबिक, दोनों बच्चे 14 साल के हैं और उन आरोप था कि वो किसी लड़की को छेड़ रहे थे। ये मामला उस समय सामने आया, जब बच्चों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हाे गए।
 


इस बाबत एक लड़के की मां ने पुलिस स्टेशन में FIR भी करवाई है, जिसके बाद 4 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। गिरफ़्तार किए गए लोगों में लड़की का पिता भी है, जिसका कहना है कि ये लड़के पिछले कई दिनों से उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। वहीं लड़के की मां का कहना है कि उनका बेटा लड़की को कैसे छेड़ सकता है, क्योंकि वो लड़की कई बार उनके घर आ चुकी थी। पुलिस के अनुसार लड़की, लड़कों के साथ ही पढ़ती है और उन्हें अच्छी तरह से जानती थी।
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News