फिर विवाद: Twitter ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अकाउंट को किया Unverified

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 09:19 AM (IST)

नेशनल डेस्क: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक बार फिर नए विवाद को पैदा कर दिया है। ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर हैंडल को अनवेरिफाइड करते हुए ब्लू टिक हटा दिया है। उपराष्ट्रपति कार्यालय ने खुद इसकी जानकारी दी।


लोगों का फूटा गुस्सा
उपराष्ट्रपति के अकाउंट से ब्लू टिक हटाए जानें के बाद अब ट्विटर पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग सरकार से मांग कर रहे हैं कि अब ट्विटर पर कार्यवाही करके उसकी औकात बतानें का समय आ गया है। वहीं भाजपा नेता सुरेश नाखुआ ने सवाल करते हुए कहा कि ट्विटर ने उपराष्ट्रपति के हैंडल से क्यों ब्लू टिक हटाया? यह भारत के संविधान पर हमला है। 

 

संबित पात्रा के ट्वीट पर भी हुआ एक्शन
हाल ही में ट्विटर ने ‘भारतीय जनता पार्टी’ के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व् दर्जनों भाजपा नेताओं के ट्वीट के नीचे manipulated media का टैग चिपका दिया था। ये सभी ट्वीट कथित कांग्रेसी टूलकिट से सम्बंधित थे। 

 

पहले भी हो चुका है विवाद
उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम के उपायों को लेकर सरकार को निशाना बनाने के लिये विपक्षी दल के कथित रणनीतिक दस्तावेज पर सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं के कई ट्वीट को ‘तोड़ मरोड़ कर पेश तथ्य’ बताया। आईटी मंत्रालय ने इसका विरोध जताते हुए कहा कि ट्विटर जानबूझकर आदेश का पालन नहीं करके भारत की कानून व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News