दिन में दो बार गायब हो जाता है भगवान शिव का ये मंदिर!

punjabkesari.in Sunday, Jun 12, 2016 - 09:03 PM (IST)

अहमदाबाद : वडोदरा से कुछ दूरी पर एक ऐसा मंदिर है जो दिन में दो बार नजरों से ओझिल हो जाता है। यह मंदिर जंबूसर तहसील के कावी कंबोई गांव में है। यह मंदिर भगवान शिव का है। स्तंभेश्वर नाम का यह मंदिर दिन में दो बार सुबह और शाम को पलभर के लिए ओझल हो जाता है। ओझल होने के बाद कुछ देर बाद यह अपनी जगह पर वापस जाता है। ऐसा ज्वार-भाटा उठने के कारण होता है। इसके चलते आप मंदिर के शिवलिंग के दर्शन तभी कर सकते हैं, जब समुद्र में ज्वार कम हो। 
 
ज्वार में शिवलिंग हो जाता है जलमग्न 
आप जानकर हैरान होंगे कि ज्वार के समय शिवलिंग पूरी तरह से जलमग्न हो जाता है। उन हालातों में इस मंदिर तक कोई व्यक्ति नहीं पहुंच सकता। यह आज से बरसों से होता आ रहा है। अरब सागर के मध्य कैम्बे तट पर स्थित मंदिर में सागर में समाने से पहले भक्तों की भीड़ लगी रहती है।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News