Tamilnadu Election Results 2026: तमिलनाडु में 'थलापति' का जलवा, शुरुआती रुझानों में TVK ने किया धमाका, रुझानों में बनी सबसे बड़ी पार्टी
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 10:01 AM (IST)
Tamilnadu Election Results 2026: तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा जा रहा है। 234 विधानसभा सीटों के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों ने सबको हैरान कर दिया है। अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने स्थापित दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी दावेदारी पेश की है। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार:
-
TVK: 80 सीटों पर आगे
-
DMK (सत्तारूढ़): 59 सीटों पर आगे
-
AIADMK: 44 सीटों पर आगे
इन आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि तमिलनाडु की जनता इस बार किसी बड़े बदलाव के मूड में है।
<
Official Election Commission trends |
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Assam: BJP leads on 1 of the total 126 seats (Bimal Borah leading in Tingkhong)
Keralam: Congress leads on 2 of the total 140 seats (Rajan Pallan leading in Thrissur, Nattakom Suresh leading in Ettumanoor)
Tamil Nadu: TVK leads on 1 of… pic.twitter.com/jcV1rSuOKY
>
'गेम-चेंजर' से 'फ्रंट-रनर' तक का सफर
शुरुआती रुझानों में टीवीके की यह लंबी छलांग राजनीतिक विश्लेषकों के लिए भी चौंकाने वाली है। चुनाव से पहले माना जा रहा था कि मुकाबला त्रिकोणीय और कड़ा होगा, लेकिन टीवीके ने न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, बल्कि वह मुकाबले में सबसे आगे (Front-runner) निकल गई है।
द्रविड़ राजनीति के नए दौर का संकेत
तमिलनाडु में टीवीके की इस बढ़त ने संकेत दे दिया है कि अब मुकाबला सिर्फ दो द्रविड़ पार्टियों के बीच सीमित नहीं रह गया है। अभिनेता विजय का प्रभाव मतदाताओं, खासकर युवाओं और महिलाओं पर गहरा असर डाल रहा है। सत्तारूढ़ डीएमके का पीछे चलना राज्य में सत्ता विरोधी लहर और नए नेतृत्व के प्रति भरोसे को दर्शाता है।
