NEET UG 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, देशभर में 9,911 नई MBBS सीटों को मंजूरी, 25 नए मेडिकल कॉलेज भी खुलेंगे

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 12:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मेडिकल में दाखिले का सपना देखने वाले NEET UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए देशभर में 9,911 नई MBBS सीटों को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 25 नए मेडिकल कॉलेजों को भी स्वीकृति मिली है।

नई सीटों में 2,400 सीटें पूरी तरह नए मेडिकल कॉलेजों की हैं। इनमें सात नए सरकारी कॉलेजों में 400 और 18 नए निजी कॉलेजों में 2,000 सीटें शामिल हैं। बाकी सीटें पहले से मौजूद कॉलेजों में प्रवेश क्षमता बढ़ाकर जोड़ी गई हैं। इस फैसले से नीट-यूजी अभ्यर्थियों को सबसे अधिक राहत मिलने की उम्मीद है।

NMC के अनुसार, इस बार बढ़ाई गई 9,911 सीटों में 2,111 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाई गई है जबकि 7,800 सीटें निजी मेडिकल कॉलेजों में जोड़ी गई हैं। देश में वर्तमान में 441 सरकारी और 382 निजी मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। सराकार ने 25 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी है। नई स्वीकृत सीटों में 2,400 सीटें पूरी तरह नए मेडिकल कॉलेजों की हैं। इनमें 7 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 400 सीटें। 18 नए निजी मेडिकल कॉलेजों में 2,000 सीटें शामिल हैं। शेष सीटें पहले से संचालित मेडिकल कॉलेजों की प्रवेश क्षमता बढ़ाकर जोड़ी गई हैं।

NMC के आंकड़ों के अनुसार:
कर्नाटक में सबसे अधिक 1,300 नई MBBS सीटें बढ़ाई गई हैं।
तमिलनाडु में 950 सीटों का इजाफा हुआ है।
उत्तर प्रदेश में 800 नई सीटें जोड़ी गई हैं, हालांकि सभी सीटें निजी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इस बार कोई नई सीट नहीं बढ़ाई गई। इसके बाद प्रदेश में MBBS सीटों की कुल संख्या करीब 14,000 हो जाएगी।
उत्तराखंड में 150 सीटें बढ़ाई गई हैं।
हिमाचल प्रदेश में केवल एक नई सीट को मंजूरी मिली है।

सीटों में बदलाव की भी संभावना
NMC ने स्पष्ट किया है कि यह सीट मैट्रिक्स मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) की मंजूरी के आधार पर तैयार की गई है। यदि अपील समिति या किसी सक्षम प्राधिकारी द्वारा बाद में कोई नया निर्णय लिया जाता है, तो सीटों की संख्या में संशोधन किया जा सकता है। आयोग ने सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे केवल स्वीकृत सीटों पर ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News