सिर्फ ₹13,000 महीने की SIP से बना सकते हैं ₹17 लाख का फंड, ये हैं 3 धांसू स्मॉल कैप स्कीम्स

punjabkesari.in Friday, Jul 18, 2025 - 10:35 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर आप भी कम निवेश से बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकते हैं। स्मॉल कैप फंड्स हाई रिस्क वाले होते हैं लेकिन इनसे मिलने वाला रिटर्न भी कई बार उम्मीद से कहीं ज्यादा होता है। आज हम आपको ऐसे 3 स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने बीते 5 साल में शानदार रिटर्न देकर निवेशकों का भरोसा जीता है। अगर आप हर महीने सिर्फ ₹13,000 की SIP करते हैं तो इन फंड्स में से किसी भी एक में निवेश करके आप ₹7.8 लाख की पूंजी से ₹16-17 लाख तक का फंड तैयार कर सकते हैं।

1. Bandhan Small Cap Fund: सिर्फ ₹500 से कर सकते हैं शुरुआत

बंधन स्मॉल कैप फंड एक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला फंड साबित हुआ है। इस फंड ने फरवरी 2020 में शुरुआत की थी और तब से अब तक यह करीब 35% का सालाना रिटर्न दे चुका है। पिछले 5 साल में इसने लगभग 31% का सीएजीआर (Compound Annual Growth Rate) दिया है।

  • AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट): ₹12,982 करोड़

  • शुरुआत वर्ष: फरवरी 2020

  • SIP मिनिमम: ₹500

  • लंपसम मिनिमम निवेश: ₹1,000

अगर आप इसमें ₹13,000 प्रति माह निवेश करते हैं तो 5 साल में आप ₹7.8 लाख का निवेश करके लगभग ₹16.96 लाख का फंड बना सकते हैं।

2. Quant Small Cap Fund: तेज रफ्तार से बढ़ता NAV

क्वांट स्मॉल कैप फंड ने भी बीते वर्षों में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। यह फंड जनवरी 2013 में लॉन्च हुआ था और अब तक करीब 18% का औसतन सालाना रिटर्न दे रहा है। लेकिन खास बात यह है कि बीते 5 सालों में इसने करीब 29% का CAGR रिटर्न दिया है।

  • NAV (14 जुलाई 2025 तक): ₹285.49

  • AUM: ₹29,629 करोड़

  • SIP मिनिमम: ₹1,000

  • लंपसम निवेश: ₹5,000 से शुरू

अगर आप इस फंड में 5 साल तक ₹13,000 मासिक SIP करते हैं तो आपकी पूंजी ₹7.8 लाख बढ़कर ₹16.22 लाख तक पहुंच सकती है।

3. Invesco India Smallcap Fund: लगातार दे रहा है शानदार रिटर्न

इन्वेस्को इंडिया स्मॉलकैप फंड भी एक भरोसेमंद स्कीम बनकर सामने आया है। इसने पिछले 5 साल में लगभग 29% का सालाना रिटर्न दिया है और इसकी शुरुआत अक्टूबर 2018 में हुई थी। लॉन्च से अब तक इसने करीब 25% का औसतन सालाना रिटर्न दिया है।

  • AUM: ₹7,425 करोड़

  • NAV (14 जुलाई 2025 तक): ₹47.36

  • शुरुआत वर्ष: अक्टूबर 2018

₹13,000 प्रति माह की SIP करने पर यहां भी आप 5 साल में ₹16 लाख से ज्यादा का फंड बना सकते हैं।

 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य वित्तीय ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें। निवेश में जोखिम होता है और भविष्य में रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती। पिछले प्रदर्शन से भविष्य की सफलता सुनिश्चित नहीं होती। निवेश आपकी अपनी जिम्मेदारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News