वादे करके भूल जाते हैं PM मोदी: राहुल गांधी

punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2018 - 03:02 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी राज्य त्रिपुरा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज अपनी पार्टी के लिए वोट मांगते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी आते हैं, 2-3 वायदे कर जाते हैं, चुनाव के बाद  भूल जाते हैं। जहां भी जाते हैं, कुछ ना कुछ गलत वायदे करके चले जाते हैं।  जहां भी जाते हैं, कुछ ना कुछ गलत वादा करके चले जाते हैं।

आपको बतां दे कि त्रिपुरा की 18 फरवरी को 60 सीटों के लिए चुनाव होना है। तीन मार्च को चुनाव का परिणाम आना है। पिछले 25 सालों से यहां पर वाम मोर्च की सरकार है। माणिक सरकार 1998 में से लगातरा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री हैं।  भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चुनाव जीतने के लिए रात दिन एक कर रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News