PM मोदी के अमेरिका दौरे से पहले व्हाइट हाउस के बाहर फहराया तिरंगा

punjabkesari.in Sunday, Jun 18, 2023 - 04:06 PM (IST)

वॉशिंगटन: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  21 से लेकर 24 जून तक के अमेरिका दौरे को लेकर बाइडेन प्रशासन काफी उत्सुक है और उनके आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच शुक्रवार को व्हाइट हाउस के बाहर भारतीय तिरंगा झंगे और अमेरिकी झंडे को एक साथ लहराया गया। वीडियो के जरिए देखा जा सकता है कि व्हाइट हाउस के बाहर दोनों देशों के झंडे लहरा रहे हैं।

 

व्हाइट हाउस के बाहर भारतीय ध्वज लहराने के बारे में बात करते हुए , न्यू जर्सी में रहने वाले एक भारतीय नागरिक, जेसल नार ने कहा, तिरंगे को देखना वास्तव में सम्मान और गर्व की बात है। मैं अपने काम के उद्देश्य से तिरंगा लेकर अमेरिका में जाता हूं लेकिन व्हाइट हाउस के सामने तिरंगे को स्वतंत्र रूप से लहराते हुए देखना गर्व की बात है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी 23 जून को वॉशिंगटन में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में पूरे देश से आए समुदाय के आमंत्रित नेताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन उनके सम्मान में दोपहर भोज की मेजबानी करेंगे।
 

अमेरिका में PM मोदी का शेड्यूल

  •  21 जून को PM मोदी न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे।
     
  •  22 जून को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ अपनी उच्च स्तरीय बैठक को आगे बढ़ाते हुए वाशिंगटन में उनसे मुलाकात करेंगे।
     
  •   22 जून की शाम को पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन द्वारा उनके सम्मान में आयोजित किए गए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।
     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News