शोपियां आतंकी हमला: नम आंखों से वीर सपूतों की विदाई

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2017 - 08:53 PM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सेना के जवानों पर आतंकी हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर और एक जवान शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह समेत सेना के तमाम आला अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीद मेजर कमलेश पांडे और जवान तेनजिन को नम आंखों से श्रीनगर के ठठ कैंट मैदान में अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सेना के मेजर कमलेश पांडे और एक जवान तनेजिन के पार्थिव शरीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपनी बहादुरी और वीरता के लिए अधिकारी और जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की।


महबूबा मुफ्ती ने घटना में घायल अन्य सैनिक के षीघ्र स्वस्थ होने लिए भी की कामना की। उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह और कई अन्य मंत्रियों ने सेना के मेजर और जवान को पुश्पाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य सचिव बी.बी. व्यास, जी.ओ.सी. 15 वीं कोर लेफ्टिनेंट जनरल संधू, पुलिस महानिदेशक डॉ एस पी वैद, मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान, सिविल, पुलिस और सेना के अधिकारी उपस्थित थे।


उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने आज कहा कि हमारे सशस्त्र बलों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा और राष्ट्र विरोधी ताकतों को उचित जवाब दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री शहीदों के परिवारों के साथ सहानुभूति करते हुए कहा कि उनके बलिदान को इतिहास और युवाओं के लिए आदर्श उदाहरण के रूप में दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अलगाववाद और अराजकता के बारे में बताए जाने वाले बलों के नापाक इरादों को विफल करने के लिए सभी केो सामूहिक रूप से एक साथ आना चाहिए।
बाद में उपमुख्यमंत्री ने शहीदों के पार्थिव षरीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की।


बता दें शोपियां के जायपोरा में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद उस क्षेत्र को चारों तरफ से घेर  लिया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें तीन जवान घायल हो गए। मेजर कमलेश पांडे और जवान तेनजिन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News