सुरक्षा कारणों से घाटी में रेल सेवा स्थगित

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2017 - 12:29 PM (IST)

श्रीनगर: सुरक्षा कारणों से कश्मीर घाटी में रेल सेवा को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। कश्मीर में अलगाववादी संयुक्त मोर्चे ने जेलों में बंद कैदियों के हित में सोमवार को बंद का आहवान किया था। इसी के चलते प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रेल सेवा को स्थगित किया  है।


रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बात करते हुए कहा कि पुलिस की सलाह पर हमने फिल्हाल ट्रेनों को आज के लिए बंद रखा है। गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में सुरक्षा कारणों से रेल सेवा को अक्सर स्थगित कर दिया जाता है। वर्ष 2016 में बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में हिंसा फैली थी और उस दौरान रेल संपत्ति को भी बहुत नुकसान पहुंचाया गया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News