महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, सामने आया Video

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2024 - 05:56 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में एक दर्दनाक हादसे का वीडियो सामने आया है। यहां तेज रफ्तार कार ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला हवा में उछलकर दूर जा गिरी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना 12 जून को एमआईडीसी भोसरी पुलिस स्टेशन के स्वराज चौक की बताई जा रही है। बाद में महिला को कार चालक ने खुद अस्पताल पहुंचाया और उसका इलाज चल रहा है।

सामने आये वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रोड क्रॉसिंग पर कुछ महिलाएं सड़क पार कर रही हैं। इस बीच एक तेज रफ्तार कार ने अपनी लेन को छोड़ते हुए पीछे वाली महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से महिला कई फुट दूर जाकर गिरी और महिला को गंभीर चोट आईं है। घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोग तुरंत महिला की मदद के लिए आगे आए। बाद में कार ड्राइवर ने महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। महिला का इलाज चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News