पुणे : तेज रफ्तार कार ने युवती को मारी टक्कर, हवा में उछलकर दूर गिरी, घटना CCTV में कैद

punjabkesari.in Wednesday, Jun 12, 2024 - 01:41 PM (IST)

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के पुणे शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से सड़क किनारे चल रही एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना मंगलवार दोपहर को हिंजवडी इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें कार की टक्कर लगने से महिला हवा में उछलकर कुछ दूर गिरती हुई दिखाई दे रही है।पिंपरी चिंचवड थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया था।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि यह शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला नहीं है और मुंबई की रहने वाली महिला ने इस मामले में अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।अधिकारी ने बताया, "यह दुर्घटना मंगलवार अपराह्न हुई। कार ने सड़क किनारे चल रही महिला को टक्कर मार दी। महिला को चोटें आई हैं। दुर्घटना के कुछ ही देर बाद ही महिला के भाई और चाचा घटनास्थल पर पहुंचे और उसे घर ले गए। उन्होंने हमें बताया कि वे औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने जाएंगे।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पिछले महीने पुणे के कल्याणी नगर इलाके में एक पोर्श कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। इस कार को कथित तौर पर 17 वर्ष का एक लड़का चला रहा था। इस दुर्घटना में दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गयी थी। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News