झारखंड में दर्दनाक हादसा, कोयले के गारे में दबने से 4 श्रमिकों की मौत
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 09:05 PM (IST)
नेशनल डेस्क : झारखंड के धनबाद जिले में शनिवार को कोयले के गारे (स्लरी) में दबकर कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अंतर्गत आने वाले मुनिडीह शोधन संयंत्र में हुई।
पुटकी थाने के प्रभारी वकार हुसैन ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, "बचाव अभियान के दौरान चारों मजदूरों के शव मलबे से बाहर निकाले गए हैं।" अधिकारियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मजदूर कोयले के गारे को ट्रकों में लाद रहे थे। इसी दौरान गारे का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर पड़ा, जिससे कई मजदूर उसके नीचे दब गए।
