Noida Drug Racket Bust: नोएडा में ओजी गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 12:29 PM (IST)

Noida Drug Racket Bust : नोएडा के गौतमबुद्ध नगर जिले से नशे के एक बहुत बड़े और इंटरनेशनल कनेक्शन वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। 'एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स' (ANTF) और नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली-NCR के नामी कॉलेज और यूनिवर्सिटीज के छात्र-छात्राओं को 'ओजी' (OG - बेहद उच्च गुणवत्ता वाला विदेशी गांजा) सप्लाई करते थे। 

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गांजा सीधे थाईलैंड (Thailand) से स्मगल करके भारत लाया जा रहा था। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) रवि शंकर निम ने बताया कि एएनटीएफ, कानपुर से सूचना मिली थी कि गोरखपुर निवासी युवराज चौधरी उर्फ नवीन और शशांक अपने साथियों के साथ एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर नोएडा में अपने सहयोगी प्रणय पुष्प को गांजे की खेप पहुंचाने आने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें: Bank Holiday: इस हफ्ते लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें काम, जानें कब-कब रहेगी छुट्टी?

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एएनटीएफ और नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर यमुना एक्सप्रेसवे के 'जीरो प्वाइंट' के पास अवरोधक लगाकर जांच शुरू की तभी एक थार वहां आकर रुकी और उसके कुछ देर बाद एक स्कॉर्पियो पहुंची। अधिकारी ने बताया कि थार में सवार एक युवक स्कॉर्पियो में जाकर बैठ gya जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को पकड़ लिया। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के पटना निवासी प्रणय पुष्प (21), गोरखपुर निवासी युवराज चौधरी (21), शशांक शाही (19) और रोहन चौधरी (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.65 किलोग्राम गांजा, दो चार पहिया वाहन और चार लाख रुपये बरामद किए हैं। 

यह भी पढ़ें: 'मैं नहीं बनाउंगी नाश्ता', सुनते ही ठनक गया हैवान पति का माथा, फिर 8 महीनें की प्रेग्नेंट पत्नी को...

पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि शशांक के परिवार के कुछ सदस्य थाईलैंड में रहते हैं और वहां उनका नियमित आना-जाना है। युवराज, शशांक और उनका सहयोगी रोहन केंद्रीय विहार कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में रहकर थाईलैंड से मादक पदार्थ मंगाने और उसकी तस्करी करने का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं तथा मामले की जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News