छिंदवाड़ा में आफत बनकर बरसी बिजली: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 8 झुलसे

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 12:52 PM (IST)

Four Dead In Chhindwara Rain : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही एक बड़ा हादसा हो गया है। जिले के अलग-अलग ग्रामीण इलाकों में बिजली गिरने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस ने शनिवार को इस पूरी घटना की पुष्टि की। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार ये घटनाएं बैहर और गढ़ी पुलिस स्टेशन के इलाकों में हुईं। बैहर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज जयंत मारस्कोले ने बताया कि बिरवा के पास भमोरी में सतीश वाल्के (19) और लकी मेरावी (18) की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि झाम सिंह तारम (34) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: गूंज रही थीं शादी की शहनाइयां, मंडप पर खड़े थे दूल्हा-दुल्हन, फिर अचानक...

वहीं उन्होंने बताया कि दो गंभीर रूप से घायल लोगों को ज़िला अस्पताल भेजा गया है जबकि चार लोगों का इलाज बैहर अस्पताल में चल रहा है। गढ़ी पुलिस स्टेशन इलाके के कोमो गांव में नुनकाटोला की रहने वाली चंद्रवती पुसम (39) पर बिजली गिरी। पुलिस ने बताया कि दो घायल लोगों का इलाज चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News