मुंबई में बड़ा हादसा: स्कूल बस पर अचानक गिरा पेड़, एक स्टूडेंट की दर्दनाक मौत, 4 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 05:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई के चेंबूर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूली बस पर अचानक एक पेड़ गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में एक स्टूडेंट की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि 4 घायल है। जबकि 10 बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। 

 

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई में एक स्कूल बस पर बड़ा पेड़ गिरने से एक स्कूली बच्चे की मौत हो गई है और 10 घायल हो गए। घटना चेंबूर रोड नंबर 11 पर हुई। घायल बच्चों को पास के अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर निगम (BMC) को पत्र लिखकर पेड़ों की छंटाई या उन्हें हटाने की मांग की थी, क्योंकि इलाके में पहले भी ऐसी घटना हो चुकी थी। कई बार चेतावनी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान जताया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News