Canara Bank की इस खास स्कीम ने मचाई धूम: ₹2 लाख जमा करने पर मिल रहा ₹79,500 का मोटा ब्याज

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 09:45 AM (IST)

नई दिल्ली: अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ अपनी जमा पूंजी पर तगड़ा रिटर्न चाहते हैं, तो सरकारी क्षेत्र के केनरा बैंक ने निवेशकों के लिए पिटारा खोल दिया है। बैंक की नई ब्याज दरों ने उन लोगों के चेहरे पर खुशी ला दी है जो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को कमाई का जरिया मानते हैं। मौजूदा वक्त में जहां ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, वहीं केनरा बैंक वरिष्ठ नागरिकों और आम जनता को अपनी स्पेशल स्कीम के जरिए सीधा फायदा पहुंचा रहा है।

सीनियर सिटीजन्स के लिए मुनाफे का सौदा
बैंक की इस कैलकुलेशन को समझें तो बुजुर्गों के लिए यह स्कीम किसी जैकपॉट से कम नहीं है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष से अधिक) बैंक में ₹2 लाख की एफडी कराता है, तो मैच्योरिटी के समय उसे कुल ₹2,79,500 की राशि मिलेगी। इसमें ₹79,500 का शुद्ध मुनाफा सिर्फ ब्याज के रूप में होगा। वहीं, आम नागरिकों के लिए भी यह घाटे का सौदा नहीं है; उन्हें इसी जमा राशि पर ₹72,708 का फिक्स ब्याज मिल रहा है, जिससे उनकी कुल राशि ₹2,72,708 हो जाएगी।

कम समय में ज्यादा कमाई का मौका
केनरा बैंक ने अपनी 444 दिन और 555 दिन वाली स्पेशल एफडी को खासतौर पर डिजाइन किया है। 555 दिनों वाली स्कीम बैंक की सबसे आकर्षक योजनाओं में से एक है, जिसमें सामान्य ग्राहकों को 6.50%, सीनियर सिटीजन्स को 7.00% और 80 साल से ऊपर के 'सुपर सीनियर सिटीजन्स' को 7.10% तक का उच्चतम ब्याज ऑफर किया जा रहा है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के विकल्प दे रहा है, ताकि हर वर्ग का निवेशक अपनी जरूरत के हिसाब से चुनाव कर सके।

ब्याज दरों पर क्यों पड़ा असर?
मार्केट के जानकारों का कहना है कि पिछले साल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा रेपो रेट में 1.25% की बड़ी कटौती की गई थी। इस फैसले से लोन तो सस्ते हुए, लेकिन एफडी पर मिलने वाले रिटर्न में थोड़ी कमी आई। इसके बावजूद केनरा बैंक ने अपनी स्पेशल स्कीमों के जरिए ग्राहकों को बाजार की तुलना में बेहतर रिटर्न देने की कोशिश की है। अगर आप भी अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखकर उस पर फिक्स इनकम चाहते हैं, तो केनरा बैंक के ये विकल्प आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News