टोक्यो ओलंपिक: मणिपुर के मुख्यमंत्री ने मीराबाई चानू के लिए 1 करोड़ रुपए नकद इनाम की घोषणा की

punjabkesari.in Saturday, Jul 24, 2021 - 10:23 PM (IST)

इम्फालः मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह ने तोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन शनिवार को रजत पदक जीतने के लिए सेखोम मीराबाई चानू को बधाई दी जबकि इस महिला भारोत्तोलक ने अगले खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का वादा किया। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने घोषणा की कि राज्य सरकार शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के लिए भारोत्तोलक मीराबाई चानू को 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगी।
PunjabKesari
मणिपुर के खेल मंत्री लेतपाओ हाओकिप, मणिपुर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष थोकचोम राधेश्याम सिंह ने भी 49 किग्रा वर्ग में दूसरे स्थान पर रहते हुए पदक जीतने के लिए मीराबाई को बधाई दी। मीराबाई ने पदक जीतने के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कहा, ‘‘यह भविष्य में और अधिक पदक जीतने की शुरुआत है। आगामी वर्षों में मैं स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करूंगी।’’

मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने इस स्टार खिलाड़ी से कहा, ‘‘हम भारतीयों को आप पर गर्व है। मणिपुर राज्य के लोग 2020 तोक्यो ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों के पदक जीतने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।’’मीडिया से बात करते हुए मीराबाई के पिता सेखोम कृति मेइतेई ने अपनी सबसे छोटी बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। मैं भविष्य में भी उसे जितना हो सके समर्थन दूंगा।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News