विश्व हिन्दु का नया प्लान, अब तोगडिय़ा जम्मू में शुरू करेंगे ‘हिन्दू हेल्पलाइन’

punjabkesari.in Monday, Oct 30, 2017 - 03:33 PM (IST)

जम्मू : विश्व ‘हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महासचिव प्रवीण तोगड़यिा तीन नवंबर से जम्मू की तीन दिन की यात्रा पर आएंगे। पार्टी सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि इस यात्रा के दौरान विहिप नेता ‘हिन्दू हेल्पलाइन’भी शुरू करेंगे। सूत्रों ने बताया कि यह हेल्पलाइन देश और दुनिया भर में जारी सेवा का अंग होगी। ‘हिन्दू हेल्पलाइन’दुनिया भर में चलाई जा रही है। यह विश्व भर के हिन्दूओं के कल्याण के लिए विहिप की पहल है।


 सूत्रों ने बताया,‘‘इस दौरान विहिप नेता जम्मू कश्मीर में जारी हालात के बारे में सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों से जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके साथ बैठकें करेंगे।‘’इसके बाद पांच नवंबर को वह दिल्ली लौट जाएंगे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News