नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का अनुरोध करने के लिए तेलंगाना विधानसभा पारित करेगा प्रस्ताव

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2020 - 12:13 AM (IST)

हैदराबादः तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने शुक्रवार को कहा कि अगले महीने होने वाले राज्य विधानसभा के सत्र में एक प्रस्ताव पारित कर केन्द्र से पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को ‘भारत रत्न' से सम्मानित किए जाने का अनुरोध किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नरसिम्हा राव के जन्म शताब्दी समारोह को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ एक बैठक की। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र से संसद में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की एक तस्वीर लगाने और हैदराबाद में केन्द्रीय विश्वविद्यालय का नाम उनके (नरसिम्हा राव) नाम पर रखे जाने का भी अनुरोध करेगी। विश्वविद्यालय की स्थापना नरसिम्हा राव द्वारा की गई थी। 
PunjabKesari
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने घोषणा की है कि विधानसभा के आगामी सत्र में एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने की मांग की जाएगी।''इसमें कहा गया है, ‘‘पीवी नरसिम्हा राव तेलंगाना के अस्तित्व के प्रतीक हैं। वह एक सुधारक थे, जिन्होंने देश में कई सुधारों की शुरुआत की थी। उन्हें दुनियाभर में एक महान बुद्धिजीवी के रूप में मान्यता दी गई।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News