जम्मू-कश्मीर के राजौरी में विस्फोट में परिवार के तीन सदस्य घायल

punjabkesari.in Monday, Feb 01, 2021 - 09:15 PM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में हुए विस्फोट में एक परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक लड़के ने एक खेत से एक वस्तु उठा ली और जब उसने उसे जमीन पर फेंका, तो उसमें विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को राजौरी के नौशेरा इलाके के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई इस घटना में एक लड़का, एक लड़की और एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घायलों को जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News