म्यूजिक पर चलता है यह वॉटर फीचर, एक्सपो में उमड़ रही भीड़
punjabkesari.in Saturday, Mar 12, 2022 - 08:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: एक्सपो 2020 दुबई यू.ए.ई. का यह अंतिम महीना है। 31 मार्च को खत्म होने जा रहे एक्सपो 2020 दुबई में दुनियाभर से लोग जुट रहे हैं। 192 मुल्कों के पवेलियन यहां बने हैं और बहुत कुछ ऐसा है जो कि अनदेखा और अनसुना है। यहां बात हो रही है ऑपरच्युनिटी, सस्टेनेबिलिटी और मोबिलिटी की। एक्सपो का थीम है ‘कनैक्टिंग माइंड्स, क्रिएटिंग द फ्यूचर।
यानि कि दुनियाभर के क्रिएटिव माइंड्स यहां जुटे हैं और एक बेहतर फ्यूचर को बना रहे हैं। बता दें, इन सबके अलावा एक्सपो में और भी बहुत कुछ ऐसा है जो कि काबिल-ए-तारीफ है। जैसे कि वॉटर फीचर, जो कि म्यूजिक पर चलता है। आप इसे एक जादुई वॉटरफॉल भी कह सकते हैं। इसमें पानी ऊपर से नीचे की और गिरता है और आपके पैरों तक पहुंचते-पहुंचते गायब हो जाता है।
दरअसल, 360 डिग्री की एक स्टोन की वॉल बनाई गई है, इस वॉल को कुछ यूं डिजाइन किया गया है कि आप इसके ऊपर खड़े हो सकते हैं। जैसे ही म्यूजिक चलता है तो ऊपर से पानी नीचे गिरता है। म्यूजिक के साथ-साथ पानी के नीचे गिरने की रफ्तार भी बढ़ती और कम होती है। खास बात यह है कि इस वॉटर फीचर के साथ जो म्यूजिक चलता उसे रामेन जावड़ी ने डिजाइन किया है।
रामेन वही म्यूजिक कंपोजर हैं जिन्होंने ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ का म्यूजिक कंपोज किया था। इस वॉटर फीचर को उसी टीम ने डिजाइन किया था, जिन्होंने बुर्ज खलीफा के वॉटर फाउंटेन को डिजाइन किया है। अगर आपको एक्सपो 2020 दुबई में जाने का मौका मिलता है तो आपको यह जरूर देखना चाहिए।