दिल छू लेगा कश्मीरी बच्ची का यह Video

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2018 - 08:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जम्मू कश्मीर में हिंसा और अगजनी जैसी घटनाएं कम होनी की जगह बढ़ती ही जा रही है। आए दिन इस तरह की घटनाएं सुनने को मिल जाती हैं। इसी बीच एक कश्मीरी बच्ची की दिल छू देने वाली वीडियो सामने आई है। वीडियो में भारतीय सैनिक के साथ खड़ी एक बच्ची गाना गाती हुई दिखाई दे रही हैै, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 

 

जानकारी के अनुसार भारतीय सेना पुलवामा जिले के मलंगपुरा क्षेत्र पहुंची जहां उन्होंने बच्चों के साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान एक कश्मीरी बच्ची ने जवानों के लिए गाना गाया। भारतीय सेना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी और एक वीडियो भी शेयर किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News