ये है नया इनोवेशन... OLA ने लॉन्च किया खुद का नया मैप, गूगल मैप का किया त्याग

punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2024 - 04:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की प्रमुख कैब एग्रीगेटर कंपनी OLA ने आज खुद का नया ओला मैप (OLA MAP) लॉन्च किया है। अब कंपनी Google Maps का इस्तेमाल नहीं करेगी और इसकी जगह खुद का इन-हाउस मैप सर्विस OLA MAPS शुरू करेगी। इस बात की घोषणा OLA के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने सोशल नेटवर्किंग साइट 'X' पर की। कंपनी ने पूरी तरह से Google Maps को छोड़कर अब नए ओला मैप पर शिफ्ट कर लिया है।

भाविश अग्रवाल का बयान
भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा, "पिछले महीने Azure से बाहर निकलने के बाद, अब हम Google Maps से पूरी तरह से बाहर निकल चुके हैं। हम सालाना 100 करोड़ रुपये खर्च करते थे, लेकिन अब हमने इस महीने पूरी तरह से अपने इन-हाउस Ola Maps पर जाकर उसे 0 कर दिया है! अपना Ola ऐप चेक करें और ज़रूरत पड़ने पर अपडेट करें।"उन्होंने यह भी कहा, "जो लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि हमने ओला मैप्स में क्या बनाया है और हमने ओपन सोर्स कम्यूनिटी से क्या लाभ उठाया है, उनके लिए इस सप्ताहांत में एक डिटेल्ड तकनीकी ब्लॉग पब्लिश किया जाएगा। आशा है कि आप सभी इसे पढ़कर आनंद लेंगे!"

बेहतर सुविधाएं: OLA Maps
OLA Maps में स्ट्रीट व्यू, न्यूरल रेडिएंस फील्ड्स (NERFs), इनडोर इमेज, 3D मैप्स और ड्रोन मैप्स जैसी सुविधाएं जोड़ने पर काम कर रही है। सहयोगी फर्म क्रुत्रिम AI द्वारा प्रदान की जाने वाली क्लाउड सेवाओं में ओला मैप्स के लिए एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस (API) भी होगा। API एक प्रकार का सॉफ़्टवेयर इंटरफ़ेस है जिसका उपयोग दो या दो से अधिक कंप्यूटर प्रोग्राम या कंपोनेंट्स एक दूसरे से कम्यूनिकेशन करने के लिए करते हैं।
 

After Azure exit last month, we’ve now fully exited google maps. We used to spend ₹100 cr a year but we’ve made that 0 this month by moving completely to our in house Ola maps! Check your Ola app and update if needed 😉

Also, Ola maps API available on @Krutrim cloud! Many more… pic.twitter.com/wYj1Q1YohO

— Bhavish Aggarwal (@bhash) July 5, 2024

हालिया बदलाव
हाल ही में ओला ने अपने IT वर्कलोड को माइक्रोसॉफ्ट के Azure से क्रुत्रिम (Krutrim) के क्लाउड पर शिफ्ट किया था। इसके बाद ही ओला ने यह बड़ा कदम उठाया है। अब कंपनी के कैब्स में इन-हाउस OLA Maps का इस्तेमाल किया जाएगा। क्रुत्रिम क्लाउड अपने AI कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर GPU सर्विस प्रदान करता है, जिससे इंटरप्राइजेज और डेवलपर्स अपने मॉडल को ट्रेनिंग देकर इसे और बेहतर बना सकते हैं। 22 मई को अग्रवाल ने पोस्ट किया कि ओला ने एक सप्ताह के भीतर अपना पूरा कार्यभार Azure से हटा लिया है। OLA का यह कदम आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है और इससे कंपनी को अपनी सेवाओं में और सुधार करने का मौका मिलेगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News