नया इस्लामिक देश: अल्बानिया में बसने जा रहा है दुनिया का सबसे छोटा मुस्लिम देश

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2024 - 08:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क : दुनिया में अब 57 इस्लामिक देशों की संख्या बढ़कर 58 होने वाली है। एक नया मुस्लिम देश अल्बानिया की राजधानी तिराना में बसने जा रहा है, जो वेटिकन सिटी से भी छोटा होगा और इसे इस्लाम का केंद्र माना जाएगा।

नया देश कहां बनेगा?

यह नया देश अल्बानिया की राजधानी तिराना में स्थापित होगा। यहां इस्लाम से जुड़े सभी मुद्दों को हल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अब मरना भी हुआ आसान! 2 म‍िनट में बेहोश, 5 म‍िनट में मौत, जानिए कैसे काम करता है ये Suicide Capsule

क्या होंगे कानून?

हालांकि ज्यादातर मुस्लिम देशों में शरिया कानून लागू है, लेकिन इस नए देश में महिलाओं को पूरी आज़ादी दी जाएगी। यहां आधुनिक सुविधाएं होंगी, और शराब की खरीद-फरोख्त भी संभव होगी।

यह भी पढ़ें- गुस्सा होकर छोड़ दी थी नौकरी, अब दोबारा काम पर रखने के लिए कंपनी ने दिए 22,584 करोड़ रुपये

नया देश क्यों बसाया जा रहा है?

इस देश की परिकल्पना मौलवी एडमंड ब्रहीमाज़, जिसे बाबा मोंडी के नाम से जाना जाता है, ने की है। वे कई वर्षों से एक नए मुस्लिम देश की योजना बना रहे थे। यह देश केवल 27 एकड़ में बसने जा रहा है और यहां का अपना शासन, प्रशासन और वीज़ा-पासपोर्ट होगा।

इस्लाम का नया चेहरा

बाबा मोंडी शिया सूफी संप्रदाय से हैं और इस नए देश में इसी संप्रदाय के नियम लागू होंगे। उनका मानना है कि यह देश इस्लाम का उदारवादी चेहरा दुनिया के सामने लाएगा। अल्बानिया के प्रधानमंत्री ईदी रामा ने भी कहा है कि इस देश में लोग अपनी तरह से जी सकेंगे, और यह अन्य इस्लामिक देशों से अलग होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News