कांग्रेस ने उदय भानु चिब को बनाया यूथ कांग्रेस का नया अध्यक्ष, श्रीनिवास बीवी को पद से हटाया

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2024 - 05:47 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार को श्रीनिवास बी.वी. को हटाकर उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। चिब अब तक आईवाईसी के महासचिव पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह जम्मू और कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।
PunjabKesari
पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। विजप्ति में कहा गया कि पार्टी निर्वतमान अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी.के योगदान की सराहना करती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News