दिल छू लेगा स्टूडेंट और टीचर का यह डांस, देखें Video

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2019 - 04:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुरु और शिष्य के बीच एक अलग ही रिश्ता होता है। एक गुरु ही आपको जिंदगी जीने का तरीका और उसमें आने वाली मुश्किलों से लड़ने के बारे में बताता है। ऐसा ही गुरु और शिष्य का एक वीडियो सामने आया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का स्कूल ड्रेस में डांस करता दिखाई दे रहा है। वह शाहरुख खान-अनुष्का की 'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म के 'तुझमें रब दिखता है' गाने पर जबरदस्त डांस कर रहा है। यही नहीं लड़के के स्कूल टीचर्स भी उसका साथ दे रहे हैं। 

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छात्र के साथ एक एक कर टीचर भी डांस कर रही हैं। क्लासरूम में इस लड़के के डांस पर्फोमन्स ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। 12 घंटों के अंदर ही इस वीडियो को 9 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 119 बार शेयर किया जा चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News