दुल्हन की ऐसी विदाई, जिसे देख कर मुस्कुरा उठेंगे आप

punjabkesari.in Sunday, Feb 03, 2019 - 01:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: शादी में विदाई के वक्त अकसर दुल्हन और उसके परिवार को रोते हुए देखा जाता है लेकिन बंगाली लड़की की एक शादी में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। दुल्हन ने बड़े ही दिलचस्प तरीके से विदाई ली जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस अनोखी विदाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो में दिखाई दे रहा है ​कि दुल्हन विदाई के समय अपने माता-पिता को रोने के लिए मना कर रही है। वह कहती है कि रोइये मत, मैं जब भी मन करेगा आप लोगों से मिलने आती रहूंगी। यहीं नहीं दुल्हन शादी की रस्म पूरा करते हुए चावलों को पीछे फेंकती है। यहां उसे कहना होता है कि उसने अपने माता-पिता का कर्ज चुकाया है, इसलिए वह अब जा रही है। लेकिन उसने कहा कि हम माता-पिता का कर्ज कभी नहीं चुका सकते। उसके इस बात ने लोगों का दिल जीत लिया। 
PunjabKesari

बंगाली दुल्हन ने पारंपरिक लाल बनारसी साड़ी पहन हुई है। वह कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रही है और कह रही है कि मैं जा रही हूं और जब भी मन करेगा वापस मां-बाप के घर आउंगी। उसका पति भी उसकी बातों पर खूब मुस्करा रहा है। इस वीडियो को अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News