PM मोदी के बाद ये राजनेता हैं सबसे लोकप्रिय, शाह और सुषमा को भी पछाड़ा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 25, 2018 - 03:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर भाजपा के सभी बड़े नेता फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल प्लेटफार्म पर खूब एक्टिव रहते हैं। जहां मोदी ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में दुनिया की तीसरी बड़ी शख्सियत हैं तो वहीं केंद्रीय मंत्री अरुण जेतली ट्विटर पर सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या 13 मीलियन (एक करोड़ 30 लाख) से अधिक हो गई है। 
PunjabKesari
जेतली पिछले काफी समय से अपने स्वस्थ को लेकर परेशान हैं। अभी हाल ही में उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन करवाया। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए मोदी सरकार ने वित्त मंत्रालस की जिम्मेदारी पियूष गोयल को सौंप दी। हालांकि राजनीति से दूर रहने के बावजूद अरुण जेतली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह ट्वीट और ब्लॉग के जरिए विपक्ष पर निशाना साधते रहे हैं। इस बीच ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में भी जबरदस्त इजाफा हो गया है। 
PunjabKesari
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर फॉलोअर की संख्या के मामले में दुनिया की तीसरी बड़ी शख्सियत हैं। उनसे अधिक फॉलोअर पोप फ्रांसिस और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हैं। ट्विटर पर ट्रंप के 53 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके बाद वेटिकन सिटी के पोप फ्रांसिस का नंबर आता है जिसके 4.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा स्थान है। 
PunjabKesari

वहीं सोशल मीडिया पर कई नामचीन हस्तियों के फॉलोअर्स की संख्या तेजी से घट रही है। ताजा आकड़ों के मुताबिक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के 74,132 फॉलोवर्स कम हुए हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल के 92 हजार फॉलोअर्स ने उन्हें फॉलो करना बंद कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 17 हजार फॉलोअर घटे हैं। अखिलेश यादव के 22 हजार फॉलोअर कम हुए हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी 33 हजार फॉलोअर गंवाएं हैं। शाह के फिलहाल सवा करोड़ फॉलोअर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News