PM Kisan Yojana: आया बड़ा अपडेट... इन किसानों को नहीं मिलेगी 22वीं किस्त

punjabkesari.in Tuesday, Dec 16, 2025 - 03:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क : केंद्र सरकार देश के किसानों को आर्थिक सहारा देने के लिए पीएम किसान योजना चला रही है। खेती से कम आय वाले और जरूरतमंद किसानों को इस योजना के तहत सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं, जो 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में खाते में भेजे जाते हैं।

इस योजना के तहत अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।  अब किसानों की नजर PM किसान योजना की 22वीं किस्त पर टिकी हुई है। पिछली यानी 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी, जिसमें 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद से ही किसान अगली किस्त की तारीख जानने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

22वीं किस्त कब आ सकती है?

सरकार की ओर से फिलहाल 22वीं किस्त की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संभावना जताई जा रही है कि यह किस्त फरवरी 2026 के आखिर तक जारी की जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो नए साल की शुरुआत में किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें - थम गई सोने की रफ्तार... 16 दिसंबर को आई इतनी बड़ी गिरावट, जानें 24K, 22K, 18K के ताजा रेट

किन किसानों को नहीं मिलेगी 22वीं किस्त?

सरकार ने साफ कहा है कि जिन किसानों ने योजना से जुड़ी जरूरी शर्तें पूरी नहीं की हैं, उनकी किस्त रोकी जा सकती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं:

  • e-KYC पूरी न होना: जिन किसानों ने अब तक e-KYC नहीं करवाई है, उन्हें अगली किस्त नहीं मिलेगी।
  • आधार-बैंक लिंक न होना: अगर बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या DBT सेवा एक्टिव नहीं है, तो पैसा ट्रांसफर नहीं होगा।
  • बैंक डिटेल में गलती: अकाउंट नंबर या IFSC कोड गलत होने पर भी किस्त अटक सकती है।
  • लाभार्थी सूची से नाम हटना: दस्तावेजों में गड़बड़ी या जानकारी अपडेट न होने पर नाम सूची से हट सकता है।
  • फार्मर रजिस्ट्री अधूरी होना: आगे चलकर केवल उन्हीं किसानों को लाभ मिलेगा, जिनका नाम फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज होगा।

अपना स्टेटस कैसे जांचें?

किसान घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। यहां Beneficiary Status और लाभार्थी सूची में नाम देखा जा सकता है। साथ ही बैंक और आधार से जुड़ी जानकारी भी जांची जा सकती है।

किसानों के लिए जरूरी सलाह

जब तक 22वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं होती, किसान e-KYC पूरी कर लें, बैंक और आधार लिंकिंग जांच लें, लाभार्थी सूची में नाम कंफर्म कर लें और फार्मर रजिस्ट्री जरूर करवा लें। इससे किस्त जारी होते ही 2,000 रुपये सीधे खाते में बिना किसी रुकावट के पहुंच सकेंगे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News