PM Kisan Yojana: सिर्फ इन किसानों को ही मिलेगी 22वीं किस्त, इस तारीख तक आ सकते हैं खातों में पैसे
punjabkesari.in Sunday, Dec 28, 2025 - 12:04 PM (IST)
नेशनल डेस्क : केंद्र सरकार देश के किसानों को आर्थिक सहारा देने के लिए पीएम किसान योजना चला रही है। खेती से कम आय वाले और जरूरतमंद किसानों को इस योजना के तहत सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं, जो 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में खाते में भेजे जाते हैं।
21 किस्तें जारी, अब 22वीं किस्त का इंतज़ार
इस योजना के तहत अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 21वीं किस्त 19 नवंबर को भेजी गई थी और इसका लाभ करीब 9 करोड़ किसानों को मिला। इसी आधार पर माना जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी तक जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें - EPFO : शादी के लिए PF से कितना पैसा निकाला जा सकता है? अब नियमों में हुआ बड़ा बदलाव
किस्त पाने के लिए जरूरी शर्तें
किसानों को किस्त का पैसा मिलने के लिए अपने दस्तावेज अपडेट रखने होंगे:
- e-KYC पूरी होनी चाहिए
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो
- बैंक विवरण सही हो
इन प्रक्रियाओं में गड़बड़ी होने पर किस्त रुक सकती है।
सिर्फ इन किसानों को मिलेगी 22वीं किस्त
22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को पहले यह जरूर जांच लेना चाहिए कि उन्हें किस्त मिलेगी या नहीं। किस्त केवल उन्हीं किसानों को जारी की जाएगी जिनका स्टेटस पीएम किसान पोर्टल पर क्लियर दिखाई देगा। इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in या किसान ऐप पर जाकर अपनी जानकारी चेक करें।
होम पेज पर Know Your Status विकल्प चुनें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो Know Your Registration Number पर जाकर पहले इसे प्राप्त करें। फिर कोड डालकर Get Details पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में आपका स्टेटस दिखाई दे जाएगा। अगर आपकी जानकारी सही है तो किस्त मिल जाएगी, लेकिन जिन किसानों के रिकॉर्ड, e-KYC या बैंक लिंकिंग में समस्या होगी, उन्हें किस्त नहीं मिलेगी। इसलिए पहले से स्टेटस चेक करना बेहद जरूरी है।
किस्त सुनिश्चित करने के लिए स्टेटस चेक ज़रूरी
स्टेटस की जांच से पता चलेगा कि अगली किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं। दस्तावेज अपडेट होने पर किस्त जारी होते ही पैसा सीधे किसान के बैंक खाते में पहुंच जाएगा।
