ये बड़े चेहरे राज्यसभा से होंगे रिटायर, 6 साल में रेखा ने नहीं पूछा एक भी सवाल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 16, 2018 - 12:25 PM (IST)

नई दिल्लीः राज्यसभा में बड़ा बदलाव होने वाला है। बजट सत्र के बाद कई ग्लैमरस और राजनीति से जुड़े कई बड़े चेहरे राज्यसभा को अलविदा कहने वाले हैं। रिटायर होने वालों में बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। उसके बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी इस बार राज्यसभा से रिटायर होने वाले हैं। इसके अलावा सपा सांसद जया बच्चन भी इस बार रिटायर होने वाली हैं। उनके अलावा तेलुगू फिल्मों के सितारे चिरंजीवी,भाजपा के भूपेंद्र यादव, कांग्रेस की रेणुका चौधरी, अभिषेक मनु सिंघवी और प्रमोद तिवारी, बीजू जनता दल के सांसद बने पूर्व हॉकी खिलाड़ी दिलीप टिर्की, भाजपा के पुरुषोत्तम रुपाला और विनय कटियार का कार्यकाल भी अप्रैल में ही समाप्त हो रहा है। सपा के नरेश अग्रवाल और कांग्रेस के राजीव शुक्ला का भी कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। अरुण जेटली, जेपी नड्‌डा और रविशंकर प्रसाद जैसे केंद्रीय मंत्रियों को दोबारा चुनकर राज्यसभा में आना होगा।
 

राज्यसभा में किसी कितनी रही हाजिरी

PunjabKesari
-राज्यसभा में अभिनेत्री रेखा ने 27 अप्रैल 2012 को कदम रखा था लेकिन उन्होंने अपने अब तक के पूरे कार्यकाल में कोई सवाल नहीं पूछा। इतना ही नहीं उनकी हाजिरी 78% राष्ट्रीय औसत के मुकाबले केवल 5% रही।

PunjabKesari

-सचिन तेंदुलकर भी 27 अप्रैल 2012 को राज्यसभा के लिए मनोनीत हुए थे। पिछले शीतसत्र में वह कुछ बोलना चाहते थे लेकिन हंगामे के कारण बोल नहीं सके। उनकी अटेंडेंस 8% रही।

PunjabKesari

-जया बच्चन राज्यसभा में 3 अप्रैल 2012 को आई थी। बहस में हिस्सेदारी और सवाल पूछने में उनका काफी अच्छा रिकॉर्ड है। उन्होंने सदन में 77% उपस्थिति दर्ज कराई।

बता दें कि 2 से 26 अप्रैल के बीच 52 सदस्य रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में राज्यसभा में केवल 23 महिला सदस्य रह जाएंगी। सबसे ज्यादा भाजपा से 17 सांसद इस बार रिटायर होंगे और कांग्रेस से 11 और सपा से 6 सदस्य रिटायर होने वाले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News