Gold Silver Price Today: 16 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें दिल्ली से मुंबई तक आज क्या हैं ताजा रेट

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 11:24 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए राहत भरी खबर लेकर आया है। घरेलू वायदा बाजार (MCX) में सोमवार, 16 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग में बदलाव के चलते चांदी की कीमतें तो औंधे मुंह गिरी हैं।

चांदी में बड़ी गिरावट
एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर भी कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आया। चांदी करीब 3.48 प्रतिशत या 8,492 रुपये गिरकर 2,35,868 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। दिन की शुरुआत 2,38,489 रुपये पर हुई थी और यही इसका इंट्राडे हाई लेवल भी रहा।


प्रमुख शहरों में चांदी के दाम
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,680 रुपये है। वहीं 100 ग्राम चांदी की कीमत 26,800 रुपये है। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी 2,800 रुपये में बिक रही है।


प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
24 कैरेट: 1,56,590 रुपये
22 कैरेट: 1,43,550 रुपये
18 कैरेट: 1,17,480 रुपये

मुंबई
24 कैरेट: 1,56,440 रुपये
22 कैरेट: 1,43,400 रुपये
18 कैरेट: 1,17,330 रुपये

चेन्नई
24 कैरेट: 1,57,530 रुपये
22 कैरेट: 1,44,400 रुपये
18 कैरेट: 1,23,500 रुपये

कोलकाता
24 कैरेट: 1,56,440 रुपये
22 कैरेट: 1,43,400 रुपये
18 कैरेट: 1,17,330 रुपये

अहमदाबाद
24 कैरेट: 1,56,490 रुपये
22 कैरेट: 1,43,450 रुपये
18 कैरेट: 1,17,380 रुपये

लखनऊ
24 कैरेट: 1,56,590 रुपये
22 कैरेट: 1,43,550 रुपये
18 कैरेट: 1,17,480 रुपये

पटना
24 कैरेट: 1,56,490 रुपये
22 कैरेट: 1,43,450 रुपये
18 कैरेट: 1,17,380 रुपये

हैदराबाद
24 कैरेट: 1,56,440 रुपये
22 कैरेट: 1,43,400 रुपये
18 कैरेट: 1,17,330 रुपये


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News