Gold Silver Prices Today: बढ़ोतरी के बाद सोने-चांदी के दामों में फिर आई गिरावट, जानें क्‍या है आज के ताजा रेट

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 11:39 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पिछले दिनों सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी, लेकिन आधी रात को एमसीएक्स (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आ गए। 11 फरवरी की रात अप्रैल वायदा वाले सोने के भाव में करीब 0.07% यानी 105 रुपये की गिरावट आई और सोना 158,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी भी सत्ताईस सौ रुपये से अधिक गिरकर 262,701 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई।

आज बाजार में क्या हाल है? (12 फरवरी 2026 )
कल रात की गिरावट के बाद आज सोना-चांदी के दाम में मिश्रित रुख देखा जा रहा है। डॉलर में मजबूती और वैश्विक संकेतों के प्रभाव से भारतीय बजार पर दबाव बना हुआ है।
आज के भाव कुछ इस प्रकार हैं:
सोना (24 कैरेट – 10 ग्राम) : ₹1,58,600 – ₹1,58,850
(लगभग 100–200 रुपये की गिरावट)

चांदी (प्रति किलोग्राम) : ₹2,62,500 – ₹2,63,200
(करीब 300–500 रुपये की कमी)सोना-चांदी के भाव में गिरावट के क्या कारण हैं? विश्लेषकों के अनुसार, कीमती धातुओं के भाव पर कई वजहों से दबाव पड़ा है:


मुनाफावसूली 
कल सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी के बाद कुछ निवेशकों ने ऊँचे भाव पर बेचकर मुनाफा लिया, जिससे भाव गिरने लगे।


अमेरिकी मजबूत आर्थिक डेटा
अमेरिका में लेबर (रोज़गार) डेटा उम्मीद से बेहतर सामने आया है। इसका मतलब यह हो सकता है कि फेडरल रिज़र्व ब्याज दरें जल्दी कम नहीं करेगा। ब्याज दरें ऊँची रहने से सोने जैसा कोई निवेश कम आकर्षक होता है, जिससे कीमती धातुओं के दाम पर दबाव बना।


डॉलर की मजबूती
वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर मजबूत रहा है। डॉलर मजबूत होने से सोने और चांदी जैसी वस्तुओं की मांग पर असर पड़ता है, जिससे उनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।


विश्लेषकों का मानना
विश्लेषकों का कहना है कि अगर डॉलर कमजोर होता है और वैश्विक भू-आर्थिक स्थितियां अनुकूल रहती हैं, तो सोने-चांदी के भाव में फिर से उछाल संभव है। वहीं, मजबूत अमेरिकी आर्थिक संकेत और बढ़ी ब्याज दरों से कीमती धातुओं पर दबाव बना रह सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News