Rain Alert: इन राज्यों में...आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Aug 23, 2025 - 12:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत के मैदानी और पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के बीच, मौसम विभाग ने आज, शनिवार को राजधानी दिल्ली में भी बारिश का अनुमान जताया है। अगर आप घर से बाहर निकलने की सोच रहे हैं, तो यह मौसम अपडेट आपके लिए जानना जरूरी है।

आज कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा। विभाग ने आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।

आपको बता दें, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

वायु गुणवत्ता में सुधार
बारिश की संभावना के बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिल रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार को शाम 4 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 102 था, जो कि 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक को इस तरह मापा जाता है:
0-50: 'अच्छा'
51-100: 'संतोषजनक'
101-200: 'मध्यम'
201-300: 'खराब'
301-400: 'बहुत खराब'
401-500: 'गंभीर'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News