इन 112 देशों में नहीं दी जाती फांसी की सजा! जानिए इसके पीछे की मुख्य वजह?

punjabkesari.in Monday, Jul 28, 2025 - 12:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क। दुनिया भर में मृत्युदंड (यानी फांसी) को लेकर अलग-अलग देशों के अलग-अलग विचार हैं। एक ओर जहां मानवाधिकारों के सम्मान में कई देश इसे खत्म कर रहे हैं वहीं कुछ देशों में यह सजा अब भी धड़ल्ले से दी जा रही है। एमनेस्टी इंटरनेशनल की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 112 देशों ने सभी अपराधों के लिए मृत्युदंड को पूरी तरह खत्म कर दिया है।

किन देशों ने खत्म किया मृत्युदंड?

हाल के वर्षों में कई देशों ने मृत्युदंड को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं:

➤ जिम्बाब्वे ने 2024 में सामान्य अपराधों के लिए मृत्युदंड को खत्म कर दिया।

➤ जाम्बिया ने 2023 में इसे पूरी तरह समाप्त कर दिया।

यह भी पढ़ें: Cheapest Gold: दुबई नहीं, भारत के इस देश में मिलता है सबसे सस्ता सोना, यहां होता है लोगों का सपना पूरा

इसके अलावा सिएरा लियोन, बुर्किना फासो, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, कजाकिस्तान, इक्वेटोरियल गिनी, पापुआ न्यू गिनी, और घाना जैसे देशों ने भी हाल के वर्षों में फांसी को पूरी तरह या सामान्य अपराधों के लिए खत्म किया है।

PunjabKesari

मृत्युदंड खत्म करने के पीछे के कारण

देशों द्वारा मृत्युदंड को खत्म करने के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं:

यह भी पढ़ें: Black Money तो सुना होगा, पर क्या है Red और Pink मनी का राज? जानें अवैध कमाई के इन अलग-अलग रंगों का मतलब

➤ मानवाधिकारों का सम्मान: संयुक्त राष्ट्र और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों का मानना है कि मृत्युदंड जीवन के अधिकार का उल्लंघन करता है। इसे क्रूर, अमानवीय और अपमानजनक सजा माना जाता है।

➤ निर्दोषों को फांसी का डर: कई देशों में यह देखा गया है कि गलत सजा के कारण निर्दोष लोगों को फांसी दी गई है जिससे न्याय प्रणाली पर सवाल उठते हैं।

➤ अपराध दर पर प्रभाव की कमी: किसी भी अध्ययन से यह स्पष्ट नहीं होता कि मृत्युदंड अपराध की दर को कम करने में प्रभावी होता है। यानी यह अपराध रोकने का कोई विशेष तरीका नहीं है।

PunjabKesari

किन देशों में मृत्युदंड की सजा सबसे ज्यादा?

इसके विपरीत ऐसे देश भी हैं जहां अभी भी मृत्युदंड की सजा सबसे ज्यादा दी जाती है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

➤ चीन: चीन में हर साल हजारों फांसियां दी जाती हैं लेकिन सटीक आंकड़े गुप्त रखे जाते हैं।

➤ ईरान

➤ सऊदी अरब

➤ अमेरिका

यह दर्शाता है कि वैश्विक स्तर पर मृत्युदंड पर अभी भी एक बड़ी बहस जारी है जिसमें मानवाधिकारों और न्याय प्रणाली की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News