Sunny Leone: अब किसान खेतों में लगा रहे सनी लियोनी के पोस्टर, वजह जान रह जाएंगे हैरान
punjabkesari.in Tuesday, Dec 02, 2025 - 11:14 PM (IST)
नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के किसानों ने फसलों को बुरी नज़र से बचाने के लिए पारंपरिक तरीकों से हटकर एक बेहद अलग और चर्चा में रहने वाला उपाय खोज निकाला है। अब किसान खेतों के पास बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के बड़े-बड़े फ्लेक्स पोस्टर लगा रहे हैं, ताकि लोगों का ध्यान फसल से हटकर पोस्टर पर चला जाए और उनकी पैदावार सुरक्षित रहे।
आंध्र प्रदेश के किसान की अनोखी सोच ने सबका ध्यान खींचा
आंध्र प्रदेश के बांदा किंडी पल्ली गांव में 45 वर्षीय एक किसान ने अपने फूलगोभी और पत्ता गोभी के खेत के पास सनी लियोनी का विशाल पोस्टर लगाया है। किसान का कहना है- इस बार 10 एकड़ में शानदार पैदावार हुई है और वह नहीं चाहता कि राहगीर या गांव वाले इसे नज़र लगा दें। इसलिए उसने यह अनोखा 'नज़रबट्टू' तरीका अपनाया।
कर्नाटक के किसान भी कर रहे हैं यही प्रयोग
कर्नाटक के यादगीर जिले के मुदनूर गांव में एक किसान ने अपनी कपास की फसल के पास लाल कपड़ों में सनी लियोनी का बड़ा पोस्टर लगा रखा है। उसका विश्वास है कि- लोगों की नजर खुशहाल फसल की बजाय आकर्षक पोस्टर पर जाएगी, जिससे फसल सुरक्षित रहेगी।
पहले पुतले, अब पोस्टर- बदला फसल सुरक्षा का तरीका
कई वर्षों तक किसान फसल की सुरक्षा के लिए खेतों में पुतले, काले कपड़े या घड़े टांगते थे। अब समय के साथ तरीके बदल रहे हैं और ‘पोस्टर प्रोटेक्शन’ नया ट्रेंड बनता जा रहा है।
शहरों में भी दिख रहा यही विश्वास
केवल गांव ही नहीं, शहरों में भी यही परंपरा देखने को मिलती है। बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में दुकानदार अपने स्टॉल, होटल और सब्जी मंडियों पर भगवान गणेश की तस्वीरें या बड़ी आंखों वाली महिला की तस्वीरें लगाते हैं, ताकि दुकान की तरक्की पर बुरी नज़र न पड़े।
