पुलिस के जवान की शर्मनाक करतूत, लड़की को बीच सड़क पीटा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2017 - 04:45 PM (IST)

पटना: बिहार के नालंदा जिले में पुलिस जवान की शर्मनाक करतूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक (स्‍पेशल पुलिस ऑफिसर) एसपीओ ने सड़क किनारे फोन पर बात कर रही लड़की को सरेआम बेहरहमी से पीटा। इस घटना को मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो के सामने आने के बाद एसपी ने आरोपी एसपीओ को बर्खास्त कर दिया।

लड़की को दी गालियां
नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मठ के पास एनएच 110 पर एक लड़की किसी से बात कर रही थी। उस दौरान पास में खड़े एसपीओ धनंजय कुमार को लगा कि लड़की फोन पर अपने प्रेमी से बात कर रही है। इससे धनंजय को गुस्सा आ गया। वह लड़की को सड़क पर पकड़कर पीटने लगा। धनंजय ने लड़की से फोन छीन लिया तथा उसके चरित्र पर अंगुली उठाई। वह लड़की को पीटने व घसीटने के साथ उसे गालियां भी दे रहा था। लड़की फूट-फूट कर रोते हुए छोड़ देने की गुहार लगा रही थी लेकिन उसने एक नहीं सुनी। घंटों लड़की पर अत्याचार करने के बाद एसपीओ ने लड़की को घर जाने दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News