Delhi में जारी है बारिश का सिलसिला, पिछले 1 हफ्ते से लगातार हो रही वर्षा, IMD ने जारी किया Yellow Alert

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2024 - 07:09 PM (IST)

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। दिल्ली में सोमवार को अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत तो मिली। लेकिन दफ्तर और काम पर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, विभाग ने कहा कि मध्य, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी दिल्ली में सुबह बारिश हुई। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान जताया है। मौमस विभाग ने 13,14,15 को येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, राजधानी में 13,14,15 को अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस बीच दिल्ली में पिछले दो दिनों में बारिश से कई बच्चों की जान चली गई। रनहोला में क्रिकेट खेलते वक्त एक खंभे में करंट आने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा, रोहिणी में पार्क में पानी भरने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 53 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक' श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' माना जाता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News