निगम चुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, देखें यहां

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2016 - 11:26 PM (IST)

चंडीगढ़, (राय): चंडीगढ़ नगर निगम के 18 दिसम्बर को होने वाले चुनावों के लिए भाजपा ने आज अपने 21 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के वार्ड नंबर-3 से अभी तक प्रत्याशी का चयन नहीं किया है, जबकि चार सीटें अकाली दल के लिए छोड़ दी गई हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व वार्ड नंबर तीन से कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा की भी प्रतीक्षा कर रहा है।

यहां से कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की पत्नी रितु छाबड़ा के चुनाव लडऩे की अटकलें लगाई जा रही हैं, जबकि फिलहाल वार्ड नंबर-24 से अनिल दूबे को टिकट दिया गया है पर अगर हाईकोई में लंबित मामले की सुनवाई में इसे महिला (एस.सी.) के लिए आरक्षित किया जाता है तो यहां से वर्तमान पार्षद राजिंद्र कौर रत्तू को खड़ा किया जा सकता है।

भाजपा के घोषित प्रत्याशियों की सूची

वार्ड-1 महेश इंद्र सिंह सिद्धू, वार्ड -2 राज बाला मलिक, वार्ड -3 खाली ,वार्ड -4 सुनीता धवन, वार्ड -5 अकाली, वार्ड -6 शर्मिला,वार्ड-7 राजेश कालिया, वार्ड -8  अरुण सूद, वार्ड -9 अकाली, वार्ड -10 अकाली, वार्ड -11 सतीश कैंथ, वार्ड -12 चंद्रावती शुक्ला, वार्ड -13 हीरा नेगी, वार्ड -14 कंवर राणा, वार्ड -15 अकाली, वार्ड -16 राजेश गुप्ता, वार्ड -17 आशा जयसवाल, वार्ड -18 सौरभ जोशी, वार्ड -19 राज किशोर, वार्ड -20 शक्ति प्रकाश देवशाली, वार्ड-21 गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, वार्ड-22 देवेश मोदगिल, वार्ड-23 भरत कुमार, वार्ड-24 अनिल दूबे, वार्ड-25 जगतार सिंह, वार्ड-26 विनोद अग्रवाल भाजपा की सूची से सीटिंग पार्षद गायब

भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशियों की सूची से कई सीटिंग पार्षदों के नाम गायब हैं। इनमें राजिंद्र कौर रत्तू। रत्तू ने पिछली बार वार्ड नंबर-24 से चुनाव जीता था। इस बार वार्ड नंबर-26 से भी सीटिंग पार्षद देसराज गुप्ता का नाम भी प्रत्याशियों की सूची में नहीं है। इस बार वार्ड नंबर-26 से विनोद अग्रवाल को टिकट दिया गया है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विजय राणा, सतप्रकाश अग्रवाल व भाजपा के वरिष्ठ नेता सङ्क्षतद्र सिंह का नाम भी प्रत्याशियों की सूची में नहीं है। सतिंद्र ने तो पहले ही चुनाव लडऩे से इंकार कर दिया था, जबकि विजय राणा के संबंध में कहा जा रहा है कि वह हरियाणा की राजनीति में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। वर्तमान सदन में उनकी माता कश्मीरी देवी पार्षद हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News