यात्रीगण ध्यान दें... इस रूट पर ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ के कोचों की संख्या बढ़ी, अब 16 डिब्बों के साथ दौड़ेगी ट्रेन

punjabkesari.in Monday, Aug 04, 2025 - 06:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पुरी और राउरकेला के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (20835/20836) में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोचों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। अब यह ट्रेन 8 की बजाय 16 कोचों के साथ चलेगी। नए कोचों की व्यवस्था आगामी 7 अगस्त 2025 से लागू होगी।

यात्रियों को मिलेगा ज्यादा जगह

रेलवे ने बताया कि ट्रेन में 8 अतिरिक्त एसी चेयर कार कोच जोड़े जाएंगे। इसका मकसद यात्रियों की प्रतीक्षा सूची कम करना, अधिक यात्रियों को जगह देना और ओडिशा में वंदे भारत सेवा को और बढ़ावा देना है। अब इस ट्रेन में कुल 12 एसी चेयर कार, 2 एग्जीक्यूटिव चेयर कार और 2 क्रू चेयर कार कोच होंगे।

किन स्टेशनों पर रुकती है यह ट्रेन?

पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस इन स्टेशनों पर रुकती है: खुर्दा रोड जंक्शन, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, तालचेर रोड, अनुगुल, रेढ़ाखोल, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा जंक्शन।

यात्रियों का मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

इस ट्रेन को यात्रियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, ट्रेन संख्या 20836 (पुरी-राउरकेला) में 112.76% और 20835 (राउरकेला-पुरी) में 127% यात्री क्षमता दर्ज की गई है। यह दर्शाता है कि यह ट्रेन दैनिक यात्रियों, व्यापारिक यात्रियों और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

यात्रा समय और दूरी

यह वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी से राउरकेला तक की 505 किलोमीटर की दूरी लगभग 7.5 घंटे में तय करती है। यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ मंगलवार को नहीं चलती।

  • पुरी से प्रस्थान: सुबह 5:00 बजे
  • राउरकेला से प्रस्थान: दोपहर 2:10 बजे

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News